ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यराष्ट्रीय

5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज से मिले थे विराट कोहली? वायरल दावे पर क्रिकेटर का जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ा एक दावा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के लिए पांच करोड़ रुपये दिए थे। अब विराट कोहली की टीम की ओर से इस दावे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। विराट कोहली की टीम ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। टीम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के लिए विराट कोहली द्वारा पांच करोड़ रुपये दिए जाने की बात सही नहीं है।

विराट कोहली की ओर से कही गई ये बात

विराट कोहली की ओर से इस दावे का खंडन किया गया है। बयान में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से विराट कोहली को लेकर किए गए दावों को पूरी तरह गलत, बेबुनियाद और तथ्यों के खिलाफ बताया गया है। विराट कोहली के प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि, फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के बारे में किए गए दावे पूरी तरह झूठे और गलत हैं।

दावों को बताया गया झूठा

बयान में आगे कहा गया कि, विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज जी से केवल अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं। प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के पीछे उनकी श्रद्धा और विश्वास ही मुख्य वजह है। विराट कोहली के प्रवक्ता ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए मीडिया से भी जिम्मेदारी के साथ खबरें पब्लिश करने की भी अपील की है। बयान में कहा गया कि मीडिया को इस तरह के बयानों को आगे बढ़ाने से पहले उनकी अच्छी तरह जांच करनी चाहिए और तथ्यों की पुष्टि करनी चाहिए।

किया गया था ये दावा

बता दें कि, कुछ दिनों पहले फलाहारी महाराज के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा ने ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा दावा किया था। फलाहारी महराज ने विराट कोहली के प्रेमनंद महराज के आश्राम आने के लिए पांच करोड़ लेने की बात कही थी। बयान में कहा गया था कि, राजस्थान की एक निजी कंपनी ने कथित तौर पर विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम तक लाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

इन दावों के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा थी। वहीं अब क्रिकेटर की टीम ने इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है।

What's your reaction?

Related Posts