ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

Chhattisgarh Voter List: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को जोड़ने की तैयारी, विशेष अभियान शुरू

Chhattisgarh Voter List: छत्तीसगढ़ निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य में मतदाता सूची को अपडेट करने और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत विशेष रूप से युवा वर्ग और छूटे हुए पात्र नागरिकों पर फोकस किया जा रहा है.

 स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा. इसके लिए स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे. बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं. पुरानी और मौजूदा सूची की तुलना कर उन लोगों की पहचान की जा रही है जिनके नाम सूची से हट गए हैं, और पात्र पाए जाने पर उनका नाम फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ा जाएगा. Chhattisgarh Voter List

 बीएलओ (BLO) को हर सप्ताह 20 से 25 नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे एक महीने के भीतर पूरा करने की योजना है. बूथों के अलावा रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों और बेघर व वंचित नागरिकों के बीच भी विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

आवेदन करने के तरीके

  • पात्र नागरिक और नए मतदाता निम्नलिखित माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं:
  • ऑनलाइन पोर्टल: voters.eci.gov.in पर जाकर.
  •  मोबाइल ऐप: ECINET ऐप के जरिए (इस ऐप में ‘Book a Call with BLO’ की सुविधा भी उपलब्ध है).
  •  ऑफलाइन: अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) के माध्यम से.
  • सहायता केंद्र: किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.

What's your reaction?

Related Posts