Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और प्रशिक्षु अधिकारियों सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं के अनुसार पुलिस विभाग में जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।
आदेश के अनुसार, झा अमनकुमार रमनकुमार को बीजापुर से पुलिस मुख्यालय रायपुर में पुलिस अधीक्षक (एसआईए) बनाया गया है. अजय कुमार को नारायणपुर से पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) की जिम्मेदारी दी गई है. आकाश श्री श्रीमाल को कांकेर से पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अवि.) पदस्थ किया गया है. अक्षय प्रमोद सबद्रा को नारायणपुर से पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) बनाया गया है.
आकाश कुमार शुक्ला को दुर्ग जिले के एसटीएफ बघेरा से पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनटीएफ) की जिम्मेदारी दी गई है. रोहित कुमार शाह को सुकमा से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी, बीजापुर भेजा गया है. रविन्द्र कुमार मीणा को बीजापुर से पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) पदस्थ किया गया है. ध्रुवे समीतकुमार दत्तात्रेयी को बस्तर के जगदलपुर से कांकेर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बनाया गया है. Chhattisgarh Police Transfer
इसी तरह ईशु अग्रवाल को रायपुर नगर से नारायणपुर, मयंक मिश्रा को रायगढ़ से सुकमा और वैशाली जैन को राजनांदगांव से जगदलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर पदस्थ किया गया है. विमल कुमार पाठक को कोरबा से नारायणपुर तथा हर्षित मेहर को दुर्ग से कोंडागांव भेजा गया है. राहुल बंसल को सरगुजा के अंबिकापुर से बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बनाया गया है.
प्रशिक्षु अधिकारियों में सुश्री अंकिता जैन को बिलासपुर से जगदलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक, सुश्री साकोर मानसी नानाभाऊ को रायपुर से आजाद चौक, रायपुर नगर में सहायक पुलिस आयुक्त, आदित्य कुमार को राजनांदगांव में नगर पुलिस अधीक्षक और प्रतीक बंसोड़ को कांकेर से अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.


















