ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती है परेशानी, मंत्रालय जाने वाली सिटी बस सेवा पर संकट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंत्रालय और अन्य सरकारी कार्यालयों तक जाने वाले कर्मचारियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी कार्यालयों तक आवागमन के लिए संचालित सिटी बस सेवा पर बंद होने का संकट मंडरा रहा है। यदि यह सेवा बंद होती है, तो राजधानी के सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सेवा बंद हुई तो कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

मंत्रालय और अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए कई कर्मचारी सिटी बस सेवा पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में बस सेवा बंद होने से उनके आवागमन के विकल्प सीमित हो सकते हैं। कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने के लिए निजी वाहनों या परिवहन के दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

31 अक्टूबर को खत्म होगा बॉन्ड

मिली जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड और नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के बीच बस संचालन के लिए हुआ वैकल्पिक समझौता खत्म हो जाएगा. जिसके बाद से बस सेवा बंद हो जाएगी. वहीं, पंजीयन विभाग ने एक पत्र के जरिए कर्मचारियों को आवागमन के लिए खुद व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

3500 कर्मचारी करते हैं सिटी बस से सफर

बता दें कि, मंत्रालय और सरकारी कार्यालयों तक जाने वाली इस सिटी बस से रोजाना करीब 3500 कर्मचारी आना जाना करते हैं. कुल मिलाकर 66 बसों से मंत्रालय और अन्य सरकारी कार्यालयों तक आवागमन होता है. इसके बंद होने की खबर से कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

कर्मचारियों का क्या कहना है?

मंत्रालय और सरकारी कार्यालयों तक जाने वाली सिटी बस की सेवा बंद होने की खबर से सरकारी कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. कर्मियों का कहना है कि, आवागमन में उन्हें काफी दिक्कत होगी. उनका यह भी कहना है कि, उनका खर्चा बढ़ेगा. और सबसे बड़ी दिक्कत समय पर कार्यालय पहुंचना भी कर्मियों को चुनौती लगेगी.

What's your reaction?

Related Posts