छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। इसकी जानकारी खुद मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि उनके साथ-साथ उनके कर्मचारियों के WhatsApp अकाउंट भी हैक हो गए हैं।
मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अकाउंट हैक होने की जानकारी साझा की। उनके मुताबिक, इस घटना में उनके कर्मचारियों के अकाउंट भी प्रभावित हुए हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अकाउंट किस तरह हैक किए गए और इसके पीछे किसका हाथ है।
सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
मंत्री और उनके कर्मचारियों के WhatsApp अकाउंट हैक होने की खबर के बाद मामले को लेकर चिंता बढ़ गई है। अकाउंट के जरिए किसी तरह के संदेश भेजे गए हैं या निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ है, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले से जुड़ी आगे की जानकारी और संभावित कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
मंत्री ने क्या लिखा?
मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,’अति आवश्यक सूचना. मेरा व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है.यदि मेरे अकाउंट से किसी भी व्यक्ति को पैसे मांगने का संदेश या कोई संदिग्ध लिंक प्राप्त होता है, तो कृपया पैसे बिल्कुल भी न भेजें और किसी भी लिंक पर क्लिक करें. इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है. आप सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और इस सूचना को गंभीरता से लें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके’
उनके कर्मचारियों का भी व्हाट्सएप हैक
मंत्री ने अपने पोस्ट में यह भी जानकारी दी कि, मंत्री के साथ-साथ उनके कर्मचारियों के व्हाट्सएप अकाउंट भी हैक हुए हैं. मंत्री ने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या पैसे की मांग पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी सूचना दें. मंत्री के मुताबिक मामले की सूचना भी साइबर थाने में दे दी गई है,


















