ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

कंपनी से 80 लाख की साइबर ठगी, अब WhatsApp के जरिए लोगों को बना रहे निशाना; जानें ठगी का नया तरीका

राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक कंपनी के निदेशक की पहचान और प्रोफाइल फोटो का कथित दुरुपयोग कर 80 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने WhatsApp के जरिए कंपनी के अकाउंटेंट को भुगतान संबंधी संदेश भेजे और अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।

मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp पर भेजे भुगतान के संदेश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कंपनी के निदेशक की पहचान और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट से संपर्क किया। संदेशों को वास्तविक समझकर अकाउंटेंट ने बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। इस तरह कथित तौर पर कुल 80 लाख रुपये की ठगी की गई।

टिकरापारा पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की शिकायत मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ठगी में इस्तेमाल किए गए WhatsApp अकाउंट, संबंधित बैंक खातों और रकम के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, कमल विहार निवासी विजय राठी, Rathi Bandhus Commercial Pvt. Ltd. के निदेशक हैं. उनका कार्यालय देवपुरी में राठीस बिल्ड मार्ट के पास स्थित है. 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:23 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से विजय राठी के नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हुए कंपनी के अकाउंटेंट लेखराम चक्रधारी को WhatsApp संदेश भेजा गया. इसमें कंपनी के Bank खाते की जानकारी लेने के बाद भुगतान करने के निर्देश दिए गए. (Raipur Local News)

शिकायत के मुताबिक, संदेश में Bank ऑफ इंडिया के M I CLOTHING नामक खाते का विवरण भेजा गया. इसके आधार पर 19 अक्टूबर को कंपनी के यूनियन Bank ऑफ इंडिया खाते से 80 लाख रुपए RTGS के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए गए. (Raipur Local News)

इसके बाद 21 अक्टूबर को इसी तरह 13 लाख रुपए के भुगतान का एक और संदेश आया. इस बार The Federal Bank के S S GOLD नामक खाते का विवरण दिया गया. कंपनी ने इस खाते में भी 13 लाख रुपए ट्रांसफर किए. हालांकि, बाद में Bank से संपर्क करने और आवश्यक कार्रवाई के बाद यह 13 लाख रुपए का लेन-देन रिवर्स हो गया और रकम कंपनी के खाते में वापस आ गई. मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.

What's your reaction?

Related Posts