रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए राहुल गांधी को संसद में बहस की चुनौती दी। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। यदि विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे और वहां खुलकर बहस करे।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया। साथ ही महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी की गई।
राहुल गांधी को संसद में बहस की चुनौती
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूमने से कोई संविधान का समर्थक नहीं बन जाता, बल्कि आचरण भी संवैधानिक होना चाहिए। उन्होंने विपक्ष को संसद में चर्चा की चुनौती दी और कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाने के लिए भी तैयार है। शाह ने विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने की बात कही। उन्होंने विपक्ष से संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने की अपील की।
विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है छत्तीसगढ़-अमित शाह
मोदी सरकार में नक्सलवाद से मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ अब विकास और सुशासन के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहा है. नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहा हूँ. शाह ने कहा, ” वे अटल बिहारी वाजपेयी जी ही थे जिन्होंने सन् 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी. इस क्षेत्र का विकास रुका हुआ था और उन्होंने इसे बनाया जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सवारने का काम किया था. आज मैं आप सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं कि आज यह प्रदेश नक्सल मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है.”
राहुल गांधी को अमित शाह की चुनौती
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनौती दी है. अमित शाह मंच से कहा कि राहुल गांधी ने अभी नकली संसद बनाकर संसद को मखौल उड़ाया है. नरेंद्र मोदी सरकार हर समस्या पर चर्चा करेगी. संसद में एसआईआर पर स्पेशल सेशन किया जाएगा. राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो चर्चा करके दिखाए. सच कौन है और झूठ कौन है सब पता चल जाएगा. उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से सदन की कार्रवाई नहीं हो पानी उन्होंने संसद को रककर रखा है.
कांग्रेस को निकाल चुके है-अमित शाह
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को निकाल चुके हैं. इनकी नक्सलवाद समाप्त करने की कोई मंशा नहीं थी. हमारी सरकार ने नक्सल उन्मूलन का काम किया है. नहीं यहां पर जिस बच्चे के हाथ में कलम होनी चाहिए थी उसके हाथ में बंदूक थमाई गई. जहां स्कूल की घंटी बजनी चाहिए थी वहां से स्कूल को ही हटा दिया गया. अमित शाह ने कहा कि गरीब आदिवासियों का भी मानवाधिकार होता है. डरिए मत निमंत्रण देता हूं. अब कोई नहीं मारेगा. विकास की ब्यौर कर बस्तर देख लीजिए.


















