ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में घटती जन्मदर पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, बोले- 3-4 बच्चे होने में दिक्कत नहीं

छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में लगातार घट रही प्रजनन दर (Fertility Rate) को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिंता जताई है। मनेंद्रगढ़ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत से भी नीचे चली गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में घटती प्रजनन दर के मुद्दे को गंभीर बताते हुए इस पर चिंता जाहिर की। उनके इस बयान के बाद राज्य में जनसंख्या वृद्धि और घटती जन्म दर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

क्या है पूरा मामला ?

एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान जनता से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, भारत में फर्टिलिटी यानी की प्रजनन दर 2.2 है. लेकिन छत्तीसगढ़ में यह घटकर 1.8 हो गई है. मंत्री ने बताया कि, राज्य में अगर एक परिवार में 3-4 बच्चे भी होंगे तो इससे कोई परेशानी नहीं होगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, उनकी इच्छा है कि छत्तीसगढ़ में फर्टिलिटी रेट कम से कम भारत के प्रजनन दर तक पहुंचे.

नसबंदी जबरन कराने की भी जरूरत नहीं

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि, सरकार की ओर से नसबंदी कराने के लिए किसी को लालच या प्रलोभन नहीं दी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि, जो लोग अपने मन के मुताबिक नसबंदी कराने में इच्छुक हैं, इसकी सुविधा ही सरकार देगी. (Health Minister’s Statement)

सरकारी आंकडों की मानें तो, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कुल प्रजनन दर 1.8 दर्ज की गई थी. इसमें 1.4 ग्रामीण इलाकों में और 1.9 शहरी इलाकों में दर्ज की गई थी. बता दें कि, इसका सीधा असर राज्य की आबादी पर पड़ता है.

क्या होती है फर्टिलिटी रेट?

प्रजनन दर या फर्टिलिटी रेट 49साल की महिलाओं द्वारा एक साल में औसतन जन्म दिए जाने वाले बच्चों की संख्या को माना जाता है. बता दें कि, यह किसी भी देश या राज्य या क्षेत्र की जनसंख्या वृद्धि और बदलाव को समझने के लिए सबसे जरूरी पैमाना माना जाता है.

What's your reaction?

Related Posts