ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

Raksha Bandhan: राशि के अनुसार भाई के लिए खरीदिए राखी, कोसों दूर रहेगी बुरी नजर, आशीर्वाद होगा दोगुना

इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को है। हर साल सावन पूर्णिमा वाले दिन इस त्योहार को मनाया जाता है। भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन अपने आप में खास है। बहनें इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती है और राखी की तैयारी में कोई भी कमी नहीं छोड़ती हैं। भाइयों के लिए राखी का चयन करते वक्त कई लोग नए डिजाइन और पैटर्न को देखते हैं लेकिन क्या कभी आपने अपने भाई की राशि के हिसाब से राखी ली है? अगर आप राशि के हिसाब से राखी लेंगी तो इससे कई लाभ मिलेंगे। नीचे विस्तार से जानिए कि आखिर किस राशि के लिए कैसी राखी परफेक्ट होगी?

मेष राशि: मेष राशि वाले भाइयों को अगर बहनें लाल रंग की राखी बाधेंगी तो इनका बॉन्ड और भी मजबूत हो जाएगा।

वृषभ राशि: जिसकी वृषभ राशि है, अगर उनकी बहनें सफेद या गुलाबी रंग की राखी बांधेंगी तो ये काफी शुभ होगा।

मिथुन राशि: अगर आपके भाई की राशि मिथुन है, तो आप उनके लिए हरे रंग राखी चुनिए। ऐसा करने से उन्हें करियर में खूब ऊंचाई मिलेगी।

कर्क राशि: भाई की राशि कर्क है तो आप सफेद और क्रीम रंग वाली राखी का चयन करिए। इससे भाई को काफी पॉजिटिविटी मिलेगी और वह बुरी नजर से भी बचा रहेगा।

सिंह राशि: अगर आपका भाई सिंह राशि का है तो उसके लिए लाल या फिर नारंगी रंग की राखी खरीदिए। धीरे-धीरे भाई को खूब सक्सेस मिलेगी।

कन्या राशि: अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो आप हरे रंग की खूबसूरत राखी लीजिए। इससे आपके और भाई के बीच का बॉन्ड और भी गहरा हो जाएगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए बहनें गुलाबी और सफेद रंग की राखी ले सकती हैं। इससे भाई की सोच में क्लैरिटी आएगी।

वृश्चिक राशि: आप अपने वृश्चिक राशि वाले भाई के लिए लाल रंग की राखी चुनिए। इससे भाई को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: अगर आपके भाई की राशि धनु है तो आपको पीले या फिर नारंग रंग की राखी का चयन करना चाहिए। इससे भाई-बहन के बीच प्यार हमेशा बना रहेगा।

कर राशि: मकर राशि वालों के लिए नीले रंग की राखी बेस्ट रहेगी। इससे आपके भाई को दूसरों की बुरी नजर नहीं लगेगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए नीले रंग की राखी चुनिए। नीला रंग आपके भाई के लिए शुभ होगा।

What's your reaction?

Related Posts