ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराध

बातों में उलझाकर 84 हजार लूटे, आरोपी अरेस्ट

रायपुर। मध्यप्रदेश जाने के लिए घर से निकले एक युवक से बातचीत के बहाने संपर्क कर मारपीट कर 84 हजार रुपए लूटने वाले आरोपी को गुढ़ियारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई पूरी 84 हजार रुपए की नगदी भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी लखन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जुलाई की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह दोपहिया वाहन से मध्यप्रदेश जाने के लिए निकला था। उसके पास नगद राशि थी।

दुर्गा नगर अशोक नगर क्षेत्र में एक युवक ने अपना नाम विक्की घृतलहरे बताकर उससे बातचीत शुरू की। इसी दौरान उसने प्रार्थी के पास रखी नगदी देख ली और मारपीट कर 84 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर विक्की घृतलहरे (20), निवासी छोटा अशोक नगर, गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम जब्त कर न्यायिक कार्रवाई की है।

What's your reaction?

Related Posts