ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

भाटापारा-हथबंध के बीच ऑटो सिग्नलिंग कार्य, 18-19 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों को गति देने के लिए भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 18 और 19 जुलाई 2026 को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, ऑटो सिग्नलिंग व्यवस्था शुरू होने से रेल संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। हालांकि, कार्य अवधि के दौरान कुछ मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

रद्द की गई ट्रेनों में रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68728), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (68734), गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68733), बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर (68719), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203), रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204), रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (68746) तथा गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (68745) शामिल हैं। इनमें से अधिकांश ट्रेनें 18 और 19 जुलाई को रद्द रहेंगी।

इसके अलावा, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (68861) 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर स्टेशन से ही संचालित होगी तथा गोंदिया-बिलासपुर खंड में रद्द रहेगी। वहीं झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर (68862) बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर-गोंदिया खंड में संचालित नहीं होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

What's your reaction?

Related Posts