ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

Online Game खेलने वालों के लिए बुरी खबर, जल्द बैन हो सकते हैं भारत में ये गेम्स

Online Gaming के लिए सरकार ने नए नियम जारी कर दिए हैं, Meity यानी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियमों के बारे में घोषणा की है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर सरकार के ये नए नियम आखिर क्या कहते हैं?

सरकार ने गेमिंग के लिए जो नए नियम जारी किए हैं वह ऑनलाइन बेटिंग और गैम्बलिंग प्लेटफॉर्म्स पर दांव लगाने वाले गेम्स को प्रतिबंधित करने के लिए लाए गए हैं. केवल यही नहीं, इन नए नियमों के मुताबिक, सभी गेम्स SRO यानी सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा निर्धारित किए जाएंगे.

क्या कहते हैं नए नियम?

सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि ऐसे ऑनलाइन गेम्स जो जुआ या फिर सट्टेबाजी जैसे गेम नए गेमिंग नियमों के तहत आएंगे. बता दें कि सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन इस बात को निर्धारित करेगा कि गेम में गैम्बलिंग से जुड़ी कोई भी चीज है या नहीं.

ये ऑर्गेनाइजेशन करेगी ऑनलाइन गेम्स की निगरानी

राजीव चंद्रशेखर ने इस बात की जानकारी दी है कि सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन हर एक गेम की निगरानी का काम करेगी. ऐप को मिलने वाली परमिशन इस बात पर निर्धारित होगी कि क्या ऐप में किसी भी तरह से दांव लगाना आदि शामिल तो नहीं है. बता दें कि यदि सेल्फ- रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन को किसी भी गेम में इस तरह की कोई भी बात लगती है तो ऐसे में उन गेम को परमिशन नहीं दी जा सकती है. कुल मिलाकर बात यह है कि ऐप को पहले सेल्फ- रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन की परमिशन की जरूरत होगी.

इसका मतलब यह है कि सरकार के नए नियमों के आने के बाद रियल मनी से खेलने जाने वाले ऑनलाइन गेम्स पर शिकंजा कसने वाला है. रियल मनी गेम्स में यूजर्स असली में पैसे लगाकर इस उम्मीद में गेम खेलते हैं कि उन्हें जीतने पर और पैसे मिलेंगे.

What's your reaction?

Related Posts