ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़खेलबस्तर संभाग

बस्तर ओलंपिक 2026: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें 11 खेलों का पूरा शेड्यूल

क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 2026 के लिए पंजीयन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक खिलाड़ी 30 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकेंगे।

नवंबर से शुरू होंगी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं

बस्तर ओलंपिक के तहत विकासखंड स्तर की खेल प्रतियोगिताएं नवंबर महीने से शुरू होंगी। इसके जरिए क्षेत्र के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।

तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा

बस्तर ओलंपिक का यह तीसरा संस्करण है। आयोजन का उद्देश्य बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

बस्तर ओलंपिक का शेड्यूल

बस्तर ओलंपिक का आयोजन एक महीने से ज्यादा समय के लिए होगा. इसमें 11 खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाएगा. इन खेलों में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और कराटे समेत विभिन्न खेल शामिल हैं. जूनियर वर्ग में 14 से 17 साल के बालक-बालिकाएं और सीनियर वर्ग में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.

बस्तर ओलंपिक का तीसरा संस्करण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

बस्तर के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें अधिक अवसर देने के लिए बस्तर ओलंपिक 2026 का पंजीयन 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताएं नवंबर में शुरू होंगी। तीन स्तरों पर प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाएगा. इसमें विकासखंड, जिला और संभाग स्तर शामिल हैं. विकासखंड लेवल पर 1 से 13 नवंबर तक, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर 16 से 25 नवंबर और डिवीजन लेवल पर 7 से 11 दिसंबर तक खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा.

पिछली बार हुए 3.91 लाख रजिस्ट्रेशन

बस्तर ओलंपिक के पहले संस्करण में 1.65 लाख और दूसरे संस्करण में 3.91 लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था. तीसरा संस्करण भी स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देगा. इन खेलों की शुरुआत सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में हुई. नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे शुरू किया गया. अब इन खेल प्रतियोगिताओं को युवाओं का साथ मिल रहा है.

What's your reaction?

Related Posts