ब्रेकिंग खबरें

राजनीति

कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर SC में टली सुनवाई

कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद की सुनवाई फिर टल गई है. हिंदू पक्षों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 6 नवंबर तक टाल दी है. अदालत ने कहा कि इस मामले को किसी की नजर लग गई है और तारीख पर तारीख मिल रही है. अलग-अलग हिंदू याचिकाकर्ताओं और धड़ों के बीच इस बात पर कोई समझौता नहीं हो सका कि आखिर ‘श्री कृष्ण विराजमान’ का प्रतिनिधित्व अदालत में कौन करेगा. 

अदालत ने सुनवाई की शुरुआत में कहा, हमें ये बताया गया था कि सभी सह-वादी आपस में बैठकर किसी एक समझौते पर पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और कोई सहमति नहीं बन पाई. इस पर सीनियर एडवोकेट श्याम दीवान ने अदालत को बताया कि हम सब एक ही पक्ष में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा हालात में ये प्रक्रिया इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकती है.

अदालत ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि अगर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है, तो फिर हमारे पास इस मामले में विस्तार से सभी पक्षों की दलीलें सुनने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचता है. कोर्ट ने अफसोस जताते हुए कहा कि इस मामले में लगातार तारीख पर तारीख मिलती जा रही है और ये रुका हुआ है.

अब 6 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले में सभी पक्षों की लंबी और विस्तृत कानूनी बहस सुनी जाएगी. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तारीख तय की है. 

What's your reaction?

Related Posts