ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

‘मेरे मरने के बाद…’, ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर का दावा; पाकिस्तान से मिल रही धमकियां

फिल्म ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर ने गंभीर दावा करते हुए कहा है कि उन्हें पाकिस्तान से धमकियां मिल रही हैं। प्रोड्यूसर ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्हें लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अपनी बात सार्वजनिक की और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने अपने बयान में कहा, “मेरे मरने के बाद…” और अपनी आशंकाओं का जिक्र किया। हालांकि, धमकियों को लेकर अभी तक आधिकारिक जांच या कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ‘काला हिरण’ फिल्म को लेकर पहले से ही चर्चा बनी हुई है। अब प्रोड्यूसर के इस दावे के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

काला हिरण के प्रोड्यूसर को पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां

गुरुवार को अमित जानी ने एक्स पर पोस्ट किया- सलमान खान का पक्ष लेते हुए पाकिस्तानी के घोषित आतंकवादी शहजाद भट्टी द्वारा मुझे देर रात से कॉल और मेसेज करके ड्रोन और ग्रेनेड हमले मे मारने की धमकी दी जा रही है, मैंने गृह मंत्रालय, राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

सलमान खान पर कसा तंज

अमित जानी ने आगे लिखा- सलमान खान दो मोर्चे पर लड़ रहे हैं- एक तरफ कल दिल्ली हाईकोर्ट मे उनकी ‘काला हिरण’ के खिलाफ सुनवाई है। वहीं, दूसरी तरफ वो अपनी टूल किट से हजारों धमकी दिला चुके हैं।

अमित जानी ने कहा- हत्या भी हो गई तब भी फिल्म रिलीज होगी

अमित ने कहा कि जब डी कंपनी के नाम से आई धमकी से वो नहीं डरे तो अब उन्हें पाकिस्तान के घोषित आतंकवादी शहजाद भट्टी से कॉल और मैसेज भिजवाए गए। उन्होंने लिखा- आपके स्टारडम और बीइंग ह्यूमन के झूठे नारे पर शर्म आनी चाहिए। लेकिन मैं डरा नहीं हूं। मेरी हत्या भी हो जाएगी तो भी मेरे मरने के बाद मेरी टीम काला हिरण रिलीज करेगी ताकि बिश्नोई समाज की संघर्ष गाथा और बलिदानी इतिहास को दुनिया देख सके।

सलमान की टीम के काला हिरण की टीम को भेजा लीगल नोटिस

काला हिरण फिल्म की बात करें तो ये फिल्म सलमान खान के जीवन के उस विवादित दौर पर बात करेगी जब हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। सलमान खान की टीम ने काला हिरण फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ लीगल नोटिस भी भेजा है। इस नोटिस में काला हिरण की रिलीज पर रोक लगाने की बात कही गई है। सलमान खान की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म मातृभूमि सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।

What's your reaction?

Related Posts