ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

CG Transfer Breaking News: नगरीय प्रशासन विभाग में 18 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, निलंबित दो कर्मियों की बहाली

CG Transfer Breaking News: रायपुर।  राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में प्रशासनिक कसावट लाते हुए 18 अधिकारियों और कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक तथा सहायक ग्रेड-2 के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती किरण पटेल तथा सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश तिवारी का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों को आगामी आदेश तक क्रमशः बम्हनीडीह नगर पंचायत और खैरागढ़ नगर पालिका में पदस्थ किया गया है। हालांकि, उनके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच पूर्ववत जारी रहेगी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को वर्तमान पदस्थापना स्थल से वेतन देय नहीं होगा।

विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि आदेशों के पालन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित नियंत्रण अधिकारियों के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शासन के इस निर्णय को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखें आदेश

What's your reaction?

Related Posts