ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh Bandh: बेमेतरा में हिंसक घटना के विरोध में आज छत्‍तीसगढ़ बंद, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा, परेशानी हो तो इस नंबर पर करें कॉल

Chhattisgarh Bandh: बेमेतरा जिला के बिरनपुर हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का एलान किया है। विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता की अगुआई में रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, और आस-पास के जिलों में हाईवे और शहर के भीतर चक्का जाम की तैयारी है।

विहिप ने किया छत्तीसगढ़ बंद का एलान

विहिप के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने घटना की न्यायिक जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। विहिप ने सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चक्काजाम करने की भी घोषणा की है। विहिप के बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कॉमर्स का समर्थन नहीं मिला है। चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने कहा, हम दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

इधर, भाजपा के नेताओं ने राजधानी के जयस्तंभ चौक में एकत्र होकर बंद का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश को तालिबान बना रही है। इसके जवाब में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्‍ला ने कहा कि संघ पोषित राजनीतिक गिद्ध माहौल बिगाड़ने को घरों से निकले हैं।

मुख्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है वह नहीं होनी चाहिए थी। दो बच्चों की लड़ाई में एक नौजवान की हत्या हो गई। जो शिकायतें मिली हैं उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

सोमवार को विश्व हिंदु परिषद के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर रायपुर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग और कुछ स्थानों पर फिक्स पिकेट को तैनात किया गया है, ताकि कहीं भी किसी नागरिक को परेशानी होगी तो स्थानीय थाना प्रभारी से या ज़िला कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479191099) से संपर्क कर अपनी परेशानी से अवगत करा सकते हैं। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने लोगों से अपील है कि बंद के दौरान शांति और सदभाव बनाये रखें।

What's your reaction?

Related Posts