ब्रेकिंग खबरें

अपराधछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 3200 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी की टीम पहुंची कांग्रेस भवन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय  की टीम ने रविवार, 8 सितंबर 2025 को रायपुर के राजीव भवन स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में दस्तक दी। ईडी अधिकारियों ने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को सुकमा कांग्रेस भवन मामले से संबंधित चालान की कॉपी सौंपी। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में हलचल मच गई, हालांकि कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस साल जून 2025 में ईडी ने शराब घोटाले के मामले में सुकमा कांग्रेस कार्यालय पर छापेमारी की थी। इस दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सुकमा और रायपुर स्थित संपत्तियों को अटैच किया गया था। कवासी लखमा इस मामले में 16 जनवरी 2025 से जेल में बंद हैं। उन पर आरोप है कि वे शराब घोटाले में सिंडिकेट के प्रमुख हिस्सा थे और उनके निर्देश पर ही प्रदेश में शराब का अवैध कारोबार संचालित हो रहा था। ईडी की टीम ने राजीव भवन में मलकीत सिंह गैदु से मुलाकात कर सुकमा मामले से जुड़ी चालान कॉपी सौंपी और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस लौट गई।

What's your reaction?

Related Posts