- रायपुर: स्वर्ण जयंती पर बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज, महापौर के साथ देखेंगी ‘केरल स्टोरी-2’
- CG News: कोल लेवी घोटाला मामला, EOW-ACB ने रायपुर की विशेष अदालत में पेश की चौथी चार्जशीट, राकेश जैन पर कई गंभीर आरोप
- कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स पर मुआवजा पॉलिसी बनाए सरकार, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
- विश्व विजेता टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोला खजाना, किया 131 करोड़ रुपये के रिवॉर्ड का ऐलान
- गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में कब आएगा आपका नंबर
एक गांव में सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्ज हुआ तो वह मां के साथ डाक्टर के यहां पहुंची। डाक्टर ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी। इस पर किशोरी ने गांव के युवक पर दुष्कर्म करने की बात कही। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि करीब आठ माह पहले वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के सुनील कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उससे शादी करने का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। डर के कारण उसने घर में कुछ नहीं बताया था। गर्भवती किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई।



















