- दुर्ग की 2 बेटियों ने किया कमाल, जान जोखिम में डालकर सीवर में उतरने की जरूरत नहीं, प्रेसिडेंट मुर्मू ने साथ डिनर के लिए बुलाया
- कौन बनेगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष? जानें किसके नाम पर हो रही चर्चा
- रायपुर में मकर संक्रांति की धूम, पतंग और दीपोत्सव का भव्य संगम, तिल-खिचड़ी का लगेगा भोग
- अगले 24 घंटे में चांदी होगी 3 लाख के पार! ये रहे 8 बड़े कारण
- लावारिस कुत्तों से प्यार है तो घर क्यों नहीं ले जाते: सुप्रीम कोर्ट
एक गांव में सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्ज हुआ तो वह मां के साथ डाक्टर के यहां पहुंची। डाक्टर ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी। इस पर किशोरी ने गांव के युवक पर दुष्कर्म करने की बात कही। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि करीब आठ माह पहले वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के सुनील कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उससे शादी करने का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। डर के कारण उसने घर में कुछ नहीं बताया था। गर्भवती किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई।



















