ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

हड़कंप : रेल ट्रैक पर रखा सीमेंटेड स्लीपर ‘तेजस’ पलटाने की साजिश

उन्नाव।  लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. कानपुर-लखनऊ रेलवे रूट पर मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास किसी ने ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर रख दिया. जैसे ही यह सूचना कंट्रोल रूम में पहुंची, हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और स्लीपर हटवाकर ट्रैक साफ करवाया. इस दौरान नई दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही तेजस एक्सप्रेस को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर 27 मिनट तक खड़ा रखा गया. इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा. आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास गिट्टी उतारने का काम हो रहा है. इसी दौरान सीमेंटेड स्लीपर पटरी पर आ गया होगा. हालांकि यह काम अराजक तत्वों का भी हो सकता है. इसकी छानबीन की जा रही है. कर्मचारियों ने आधे घंटे के भीतर सीमेंटेड स्लीपर को हटा दिया. इस दौरान तेजस समेत कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ.

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पिछले साल कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को रेलवे ट्रैक पर एलपीजी रखकर पलटाने की साजिश रची गई थी. इससे पहले झांसी रूट पर साबरमती एक्सप्रेस देर रात पटरी के टुकड़े से टकराई थी. इस घटना के बाद रेल ट्रैक उखड़ गया था.

What's your reaction?

Related Posts