छत्तीसगढ़ से जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के DEO को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। नोटिस में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में वेतन कटौती की कार्रवाई की जा सकती है।
बलौदाबाजार और बलरामपुर के DEO को नोटिस नहीं
जानकारी के मुताबिक, लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से बलौदाबाजार और बलरामपुर को छोड़कर बाकी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों से निर्धारित बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।
जवाब के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
विभाग की ओर से जारी नोटिस के बाद अब संबंधित DEO को अपना पक्ष रखना होगा। अधिकारियों के जवाब की समीक्षा के बाद विभाग आगे की कार्रवाई पर निर्णय ले सकता है। इसमें वेतन कटौती की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।
DEO ने नहीं सुनी बात
दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय ने 7 सितंबर को पत्र जारी कर ऐसे स्कूलों की जानकारी मांगी थी, जिनके पास अपनी बिल्डिंग नहीं है या जिनकी बिल्डिंग में मरम्मत की जरूरत है. इसके लिए एक हफ्ते का समय भी दिया गया था. लेकिन बलौदाबाजार और बलरामपुर के अधिकारियों को छोड़कर और किसी भी जिले के शिक्षा अधिकारियों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया.
क्यों कटेगा वेतन?
अब संचालनालय ने फिर DEO को नोटिस भेजा है. जिसमें कहा गया है कि, स्कूलों की बिल्डिंग से जुड़ी यह जानकारी जरूरी है. समय पर जानकारी नहीं देना सरकारी काम के प्रति लापरवाही है.
संचालनालय ने 3 दिन के अंदर अपना जवाब और स्कूलों से जुड़ी मांगी गई है. स्कूलों को कहा गया है कि समय पर जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित DEO के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जिसके तहत अक्टूबर की सैलरी रोकने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है.


















