छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले अस्पतालों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने प्रदेशभर में 100 से अधिक अस्पतालों का निरीक्षण और जांच किया है।
इलाज और दस्तावेजों को लेकर मिल रही थीं शिकायतें
जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को दिए जा रहे उपचार, मरीजों से संबंधित दस्तावेज और योजना के निर्धारित प्रावधानों के पालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने अस्पतालों की जांच का अभियान शुरू किया। टीमों ने अस्पतालों में पहुंचकर योजना के तहत किए जा रहे उपचार और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की।
नियमों के पालन की हो रही पड़ताल
निरीक्षण के दौरान यह देखा जा रहा है कि संबंधित अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं या नहीं। मरीजों से जुड़े दस्तावेज और उपचार संबंधी रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद जांच में सामने आने वाली कमियों के आधार पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचकर रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की जांच की. जांच के दौरान अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत किए जा रहे उपचार और उससे संबंधित प्रक्रियाओं की पड़ताल की गई. विभाग की कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है. रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है.
विस्तार न्यूज के सूत्रों के अनुसार, जांच में अनियमितता पाए जाने पर कई अस्पतालों को आयुष्मान योजना के पैनल से बाहर किया जा सकता है. हालांकि, किन अस्पतालों पर कार्रवाई होगी और किस तरह की कार्रवाई की जाएगी, इसका अंतिम निर्णय जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा.


















