रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. सीएम को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है ईड़ी के सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पंकज मिश्रा के आवास से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से कई बैंकिंग दस्तावेज मिले हैं. मुख्यमंत्री के नाम से चेकबुक, पासबुक इत्यादि दस्तावेज मिलने के बारे में ईडी उनसे पूछताछ करेगी. अवैध खनन से जुड़ा यह पूरा मामला है.
सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री आवास के आवास पर छापेमारी कर सीएम हेमंत सोरेन की एक बैंक पासबुक और चेकबुक जब्त की थी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता पंकज मिश्रा के आवास के आवास पर भी छापेमारी की गई थी। वहीं पंकज मिश्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी हैं। मिश्रा को 19 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
सीएम सोरेन वर्तमान में खुद को खनन पट्टा देने के लिए लाभ के पद के आरोप का सामना कर रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग ने अगस्त में राज्यपाल रमेश बैस को उन्हें अयोग्य घोषित करने के लिए एक याचिका पर अपनी राय भेजी थी। हालांकि इस पर अभी फैसला आना बाकी है।


















