ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से महंगी हुई बिजली, नई दरें लागू

रायपुर। प्रदेश में घरेलू, गैर घरेलू और कृषि समेत सभी श्रेणियों की बिजली 1 जुलाई से महंगी हो जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली खपत करने पर रोजाना प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे अधिक बिल देने होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने पिछले दिनों चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरें घोषित की थी। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को अब 1 जुलाई से बिजली का झटका लगेगा।

आयोग ने घरेलू बिजली में 30 से 50 पैसे तक की बढ़ोत्तरी की है, जबकि गत वर्ष मात्र 10 से 20 पैसे वृद्धि की थी। वहीं गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 20 पैसे से 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। जबकि कृषि पम्पों की दरें 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई है। बिजली की नई दरें बुधवार से लागू होने जा रही है। नए टैरिफ में कई बदलाव किये गए हैं। इसमें बिजली बिल का अग्रिम भुगतान किए जाने पर 1.25 प्रतिशत छूट को घटाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया गया है। इतना ही नहीं विलंब से भुगतान करने पर सरचार्ज को 1.5 प्रश प्रतिमाह से बदलकर 0.04 प्रश प्रति दिन कर दिया गया है। दूसरी ओर, उपभोक्ता श्रेणी एलवी-1 व एलवी-2 के अंतर्गत जारी किए गए जाने वाले अस्थायी कनेक्शन पर लागू होने वाले सामान्य टैरिफ को 1.25 गुना से बढ़ाकर 1.5 गुना कर दिया गया है।

घरेलू बिजली की वर्तमान और नई दर

घरेलू बिजली की श्रेणीवर्तमान दर (रु./यूनिट)नई दर (रु./यूनिट)
0–100 यूनिट4.104.40
101–200 यूनिट4.204.50
201–400 यूनिट5.606.00
401–600 यूनिट6.607.00
601 यूनिट से अधिक8.308.80

What's your reaction?

Related Posts