ब्रेकिंग खबरें

तकनीकीट्रेंडिंगव्यापार

शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर, 1 जनवरी से मिलेगी ये सुविधा

मुंबई. नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 जनवरी 2024 को सेकेंडरी मार्केट के लिए यूनिफाइड पेमंट इंटरफेस यानी UPI लॉन्च करेगा. इसके बाद इन्वेस्टर्स UPI के जरिए पेमेंट करके शेयर्स खरीद सकेंगे. अभी IPO की विडिंग में UPI के जरिए पेमेंट कर पाते हैं.

जब IPO के लिए अप्लाई करते हैं तो उसका पैसा इन्वेस्टर्स के अकाउंट में ही ब्लॉक हो जाता है और जब शेयर्स इश्यू होते हैं तब अमाउंट डेबिट होता है. इसी तरह सेकेंडरी मार्केट यानी शेयर बाजार में यह सर्विस शुरू होने के बाद स्टॉक्स खरीदने पर उसका जितना भी अमाउंट होगा वह आपके अकाउंट में ब्लॉक हो जाएगा. इसके बाद जब उसी दिन सेटलमेंट होगा तो इन्वेस्टर्स के अकाउंट से पैसा डेबिट हो जाएगा.

What's your reaction?

Related Posts