ब्रेकिंग खबरें

खेल

GT vs RCB, IPL 2026: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजी में चमके कैप्टन गिल, GT ने RCB को 4 विकेट से हराया

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru LIVE Score, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां गुजरात की टीम 25 गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप्टन गिल का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 18 गेंदों में 238.88 की स्ट्राइक रेट से 43 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा तीसरे क्रम के बल्लेबाज जोस बटलर गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया. तीसरे सर्वोच्च स्कोरर राहुल तेवतिया रहे. जिन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस लौटे. 

आरसीबी हारी, मगर भुवनेश्वर कुमार का जलवा रहा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जरूर आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मगर गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का जलवा रहा. उन्होंने अपनी टीम की तरफ से चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 28 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड के खाते में दो, जबकि सुयश शर्मा की झोली में एक विकेट आया. 

155 रन बनाने में कामयाब हुई थी आरसीबी

इससे पहले अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19.2 ओवरों में 155 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड़िक्कल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 24 गेंदों में 40 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा विराट कोहली ने 28, जबकि कैप्टन रजत पाटीदार ने 19 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए.

अरशद खान ने चटकाए तीन विकेट

गुजरात टाइटंस की तरफ से आज के मुकाबले में अरशद खान ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा जेसन होल्डर और राशिद खान के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए. कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज एक-एक विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे.

What's your reaction?

Related Posts