छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला आज, 16 अक्टूबर को होगा। दूसरा मैच 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम बेहतर प्रदर्शन कर उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमें रायपुर पहुंच चुकी हैं और मुकाबलों की तैयारी में जुटी हैं।
महिला दर्शकों को स्टेडियम में मिलेगी मुफ्त एंट्री
इस सीरीज में महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास पहल की गई है। महिला दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क मिलेगा। इस फैसले का उद्देश्य महिलाओं को क्रिकेट मैच देखने के लिए प्रोत्साहित करना और महिला क्रिकेट के प्रति उनकी भागीदारी बढ़ाना है। ऐसे में मुकाबलों के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।
मैच के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
मैच के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से कई व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई थी। स्टेडियम के प्रवेश द्वारों पर ई-टिकट स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई की व्यवस्था की गई है, ताकि नेटवर्क की समस्या के कारण दर्शकों को परेशानी न हो। टिकट खरीदने वाले दर्शकों को पार्किंग पास भी दिया गया है।
स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत मैच के दौरान एम्बुलेंस तैनात रहेगी। आपात स्थिति और वीआईपी मूवमेंट के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा अग्निशमन वाहन, पानी के टैंकर और आपातकालीन निकास मार्गों की व्यवस्था भी की गई है। बिजली और मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए अलग टीमें तैनात रहेंगी।
महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
इसी बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि इस सीरीज में महिलाओं की स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह फ्री रहेगी. महिला दर्शकों को प्रोत्साहित करने के लिए यह फैसला लिया गया है. दोनों टीमें रायपुर पहुंच चुकी हैं और कल से अभ्यास में जुटी हैं. माना जा रहा है कि इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचेंगे.
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई थी बैठक
मैच की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर ध्यान रखा गया है. स्टेडियम के गेट पर ई-टिकट की स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई लगाया गया है ताकि नेटवर्क इश्यू न हो. टिकट खरीदने वालों को पार्किंग पास भी दिया गया है. पूरे स्टेडियम और पार्किंग एरिया में CCTV कैमरे लगाए गए हैं.खाने-पीने और पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी.सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी पुख्ता इंतजाम हैं.. मैच के दौरान स्टेडियम में एम्बुलेंस तैनात रहेगी. किसी भी इमरजेंसी और वीआईपी मूवमेंट के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पानी के टैंकर और इमरजेंसी एग्जिट रूट भी तैयार रहेंगे. बिजली और मोबाइल नेटवर्क के लिए अलग से टीम बनाई गई है.
इस सीरीज की सबसे बड़ी खास बात कप्तानी को लेकर है.स्मृति मंधाना इस सीरीज से फुल-टाइम कप्तान के तौर पर अपने नए युग की शुरुआत करेंगी. शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है. टीम में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी हैं. इसके अलावा 15 सदस्यीय टीम में ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि और क्रांति गौड़ जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं.


















