ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभागट्रेंडिंग

रायपुर में रफ्तार का कहर, रैश ड्राइविंग ने ली बुजुर्ग की जान; महिला और 2 बच्चे घायल

राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक पर तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बलेनो में सवार 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर से बलेनो कार के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, अग्रसेन धाम चौक पर स्कोडा कार ने बलेनो को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बलेनो सवार नरेंद्र सिंह भसीन की जान चली गई, जबकि महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे से पहले शराब पीते दिखे स्कोडा सवार युवक

इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले स्कोडा कार में सवार युवक MG रोड पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते नजर आए थे। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शादी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र सिंह भसीन का परिवार नया रायपुर में भतीजी की शादी में शामिल होकर लौट रहा था। शुक्रवार की देर रात अग्रसेन धाम चौक के पास स्कोडा कार ने उनकी बलेनो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलेनो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। श्याम नगर निवासी नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला और दोनों बच्चे का मेकाहारा में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद कार छोड़कर भागे चार युवक

स्कोडा कार में चार युवक सवार थे। टक्कर के बाद वे भी घायल हुए, लेकिन कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कोडा कार जब्त कर ली है और चारों युवकों की तलाश कर रही है। उनकी अभी पहचान भी नहीं हो पाई है।हादसे से पहले शराब पीने का वीडियो आया सामने

हादसे से पहले स्कोडा सवार युवकों का MG रोड पर शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। हालांकि, युवक हादसे के वक्त नशे में थे या नहीं और दुर्घटना का शराब सेवन से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस बोली- रैश ड्राइविंग का मामला

इस मामले में तेलीबांधा थाना प्रभारी अरुण झा ने बताया कि, शुरुआती जांच में मामला रैश ड्राइविंग का है। दोनों गाड़ी थाने में खड़ी है। शराब पीने का जो वीडियो सामने आया है, उसकी जांच की जा रही है। अभी FIR नहीं हुई है। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts