Jaya Kishori Bhagwat Katha: जयकिशोरी एक मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर है. सोशल मीडिया पर वह एक स्टार का दर्जा रखती हैं. उनकी बड़ी फैन फॉलोविंग हैं. उनके प्रवचनों और भाषणों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जया किशोरी की भागवत कथा में बड़ी तदाद में लोग पहुंचते हैं.
मध्य प्रदेश के रतलाम में गांव कनेरी में जया किशोरी की श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 12 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा. इस आयोजन के लिए भारी भरकम प्रबंध किए गए हैं. कथा रोजाना सुबह 11.45 से दोपहर 3.45 तक होगी.
बुलेट और कारों के काफिले के साथ पहुंचेगी जया किशोरी
बताया जा रहा है कि जया किशोरी के काफिले में 32 बुलेट और सात कारें शामिल हैं. इससे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी. करीब 2 लाख स्वायर फीट की में पंडाल तैयार किया गया है. ऐसी संभावना है कि कथा में करीब 30 से 40 हजार लोग शामिल होंगे. गर्मी को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा, पीने के पानी एवं चलित सुविधा घरों की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर की गई है।
बचपन से ही थी धर्म में रूचि
जया किशोरी का जन्म और पालन-पोषण कोलकाता में हुआ है. जब वह सिर्फ 7 साल की थी, तब उन्होंने कोलकाता में अपने इलाके में बसंत महोत्सव के दौरान आयोजित सत्संग में गाना गाया था. जब जया किशोरी 10 वर्ष की थीं, तब उन्होंने अकेले “सुंदर कांड” गाया, जिसे लोगों ने पसंद किया.
श्रीकृष्ण की हैं परम भक्त
जया किशोरी भगवान कृष्ण की परम भक्त हैं. उनकी शादी के बारे में अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती हैं लेकिन उनका कहना है कि ‘मेरा पहला प्यार भगवान कृष्ण हैं.’ उन्होंने कहा था कि वे एक दिन शादी करेंगी, समय आने पर सभी को पता चल जाएगा.’
धर्म के अलावा अन्य विषयों पर भी रखती हैं विचार
जया किशोरी अपने प्रवचन में धर्म के अतिरिक्त भी कई अन्य विषयों पर बोलती हैं जिनमें प्रेम, शादी, करियर, शिक्षा जैसे विषय शामिल हैं.


















