ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 165 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग (RTO) में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत विभाग के 165 अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पोस्टिंग की गई है।

तबादलों में 46 परिवहन निरीक्षक शामिल

तबादला सूची में परिवहन निरीक्षक, परिवहन उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक 46 परिवहन निरीक्षकों, 50 परिवहन उपनिरीक्षकों, 16 सहायक उपनिरीक्षकों, 35 प्रधान आरक्षकों और 18 आरक्षकों का तबादला किया गया है।

अनुपम को नारायणपुर और सनत को बीजापुर भेजा

ट्रासफर लिस्ट में कई महत्वपूर्ण पोस्टिंग भी की गई हैं। कोरबा उड़नदस्ता में पदस्थ परिवहन निरीक्षक अनुपम पटेल को नारायणपुर का प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी (DTO) नियुक्त किया गया है। वहीं, दुर्ग में पदस्थ सनत कुमार जागड़े को बीजापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह अनिल कुमार घरडे को जगदलपुर से उड़नदस्ता कोरबा, सुषमा एक्का को बेमतरा से दुर्ग, कृष्ण कुमार चौबे को अंबिकापुर से चिल्फी चेकपोस्ट, वैभव शुक्ला को रायपुर से रामानुजगंज ट्रांसफर किया गया है।

वहीं संतोष कुमार राठौर, चंद्र कुमार साहू और अरुणा साहू को रायपुर उड़नदस्ता में नई पदस्थापना दी गई है।

महेंद्र कुमार की बिलासपुर पोस्टिंग

महेंद्र कुमार कुलदीप को परिवहन कार्यालय बिलासपुर, राजेंद्र कुमार बर्मन को पाटेकोहरा चेकपोस्ट से रायगढ़ उड़नदस्ता, केशव प्रसाद राजवाड़े को दुर्ग उड़नदस्ता और जितेंद्र भूषण को पाटेकोहरा चेकपोस्ट भेजा गया है।

तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश

परिवहन विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के लिए कहा है।

यह बताया जा रहा है कि यह बदलाव प्रदेशभर में परिवहन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और मैदानी स्तर पर निगरानी को मजबूत करने के लिए किया गया है। इससे विभागीय कार्यों में तेजी आने और प्रशासनिक नियंत्रण में सुधार होने की उम्मीद की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts