दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर रहेंगे. यह पीएम मोदी रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना विषय पर आयोजित यह शिखर सम्मेलन नेताओं को प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी रूस में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं. रूस इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीक शामिल हैं.
- छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार
- LPG संकट पर PM मोदी की अपील, गृह मंत्रालय ने बनाए कंट्रोल रूम; जिले-जिले में प्रशासन अलर्ट
- सोने-चांदी के भाव में दूसरे दिन भी गिरावट, महंगाई और युद्ध के बीच क्यों गिर रहे दाम?
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल; बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन
- चैत्र नवरात्र में ग्रहों–नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग, घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त



















