ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, किसानों के लिए जारी हुए 3.50 लाख से ज्यादा टोकन

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए धान खरीदी की शुरुआत आज से हो रही है। इसके लिए प्रदेशभर में 3100 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए अब तक 3.50 लाख से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं। सरकार और प्रशासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों पर व्यापक तैयारियां की हैं।

धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों पर बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं, ताकि उन्हें खरीदी के दौरान इंतजार करने में असुविधा न हो।

वहीं, धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए उपार्जन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिए केंद्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।

प्रदेशभर में बनाए गए 3100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। इसके लिए किसानों को टोकन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 3.50 लाख से अधिक टोकन जारी होने से बड़ी संख्या में किसानों के धान बेचने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

धान खरीदी के लिए क्या-क्या व्यवस्था की गई?

  • इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन किया जाएगा.
  • सुरक्षा के लिए CCTV के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
  • तुहर टोकन ऐप से टोकन आवंटित किए जा रहे हैं.
  • किसानों के लिए कुर्सी, पेयजल के इंतजाम किए गए हैं.
  • उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलेगी.
  • घर बैठे टोकन लिया जा सकता है.
  • धान को रखने की उचित व्यवस्था की जाएगा.
  • इसके साथ ही परिवहन की व्यवस्था रहेगी.

छत्तीसगढ़ में कब तक होगी धान की खरीदी?

छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 15 जनवरी 2027 तक होगी. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत राज्य के 27.50 लाख किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कृषक उन्नति योजना को मिलाकर धान उत्पादक किसानों को 3100 रुपये क्विंटल का लाभ देने की नीति बनाई गई है.

160 लाख धान खरीदी का लक्ष्य

धान खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. इस बार राज्य भर में 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 360 केंद्रों को जोड़ा गया है. बिलासपुर में 154 केंद्र, बस्तर में 417 केंद्र, भाटापारा में 181 केंद्र, धमतरी में 108 केंद्र, राजनांदगांव में 122 केंद्र, कबीरधाम में 145 केंद्र और सरगुजा में 61 केंद्र बनाए गए हैं. बिलासपुर में 1.36 लाख और बस्तर संभाग में 2.72 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है.

किसानों को मिलेगा फायदा

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था तैयार की है. इसके बाद यदि कोई किसान 15 क्विंटल ही धान बेचता है तो उसे पूरा बोनस 13839 रुपये दिया जाएगा. जिन किसानों के पास दो एकड़ जमीन है, उन्हें 27678 रुपये बोनस मिलेगा.

What's your reaction?

Related Posts