ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंगराष्ट्रीय

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को टक्कर देगी ‘प्रेम कीतनु’, 2 अक्टूबर को रिलीज

2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और इस मौके पर सिनेमाघरों में 2 फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। इस लंबे वीकेंड पर एक तरफ सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘दृश्यम 3’ रिलीज हो रही है, तो दूसरी ओर ‘प्रेम कीटाणु’ जैसी हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दोनों फिल्मों का जॉनर और टारगेट ऑडियंस काफी अलग है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इनकी टक्कर देखना दिलचस्प होगा।

दृश्यम 3

फिल्म में एक बार फिर सस्पेंस, फैमिली ड्रामा और विजय की नई चाल देखने को मिलेगी। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अब कहानी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। जी हां, ‘दृश्यम 3’ में विजय सलगांवकर की कहानी खत्म होने वाली है। ऐसे में लोग एक्साइटेड हैं। वे देखना चाहते हैं कि पांचवीं फेल हार जाएगा या जीत जाएगा।

प्रेम कीटाणु

‘दृश्यम 3’ के बिल्कुल उलट ‘प्रेम कीटाणु’ दर्शकों को हल्का-फुल्का और रोमांटिक मनोरंजन देने वाली है। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर, खासकर गुड़गांव के माहौल में आगे बढ़ती है। इसमें प्यार, दोस्ती, कॉलेज लाइफ और जिंदगी में बड़े होने के दौरान आने वाली उलझनों को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।

इस फिल्म को ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट की है। इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सईद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय लीड रोल में हैं।

किसके लिए बनी है ‘दृश्यम 3’ और ‘प्रेम कीटाणु’?

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग तरह की फिल्में आमने-सामने होंगी। ‘दृश्यम 3’ जहां दर्शकों को सस्पेंस और फैमिली ड्रामा में उलझाएगी, वहीं ‘प्रेम कीटाणु’ प्यार, दोस्ती और कॉमेडी के साथ हल्का-फुल्का मनोरंजन देने की कोशिश करेगी।

दृश्यम 3

1.परिवार के साथ फिल्म देखने वाले दर्शकों के अलावा क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वाले लोग और ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फैंस भी इस फिल्म को देखने थिएटर जाएंगे।

2.‘दृश्यम’ नाम से जुड़ी पहचान, विजय सालगांवकर की कहानी का अगला और आखिरी पड़ाव और अजय देवगन की मौजूदगी फिल्म के बड़े आकर्षण हैं।

3.फिल्म का फोकस देशभर के दर्शकों पर है। सिंगल स्क्रीन से लेकर बड़े मल्टीप्लेक्स तक, फिल्म की हर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

प्रेम कीटाणु

1.फिल्म खासतौर पर युवाओं, कॉलेज स्टूडेंट्स और Gen Z के साथ-साथ हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

2.कॉलेज लाइफ, प्यार और दोस्ती से जुड़ी कहानी पसंद करने वाले को यह फिल्म पसंद आ सकती है।

3.फिल्म का खास फोकस उत्तर भारत पर है।

बॉक्स ऑफिस पर कौन निकलेगा आगे?

ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो पहले दिन ‘दृश्यम 3’ आगे रहेगी। हालांकि, ‘दृश्यम 3’ के आगे के दिन कैसे होंगे ये पब्लिक के रिव्यू पर निर्भर करेगा। अगर ‘दृश्यम 3’ को खराब रिव्यू मिलते हैं तो इसका फायदा ‘प्रेम कीटाणु’ को मिल सकता है।

What's your reaction?

Related Posts