Promotion of IAS officers in Raipur, Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग निहारिका बारिक को भी प्रमोशन मिला है। उन्हें अपर सचिव गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
जनवरी 2027 में होना था प्रमोशन
जानकारी के मुताबिक, चारों अधिकारियों की पदोन्नति जनवरी 2027 में प्रस्तावित थी, लेकिन सरकार ने निर्धारित समय से करीब डेढ़ महीने पहले ही उन्हें प्रमोशन दे दिया। इसे अधिकारियों के प्रशासनिक अनुभव और कार्यों के प्रति सरकार के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, समय से पहले पदोन्नति का यह पहला मामला नहीं है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भी कुछ अधिकारियों को निर्धारित समय से पहले उच्च पदों पर पदोन्नति दी जा चुकी है।
सुबोध सिंह को प्रशासनिक कामकाज में योगदान का मिला लाभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबोध कुमार सिंह को दिल्ली से वापस बुलाकर अपना प्रमुख सचिव नियुक्त किया था। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और सरकारी कामकाज में सुधार की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। वे मेहनती और परिणाम आधारित कार्यशैली वाले अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।


















