ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Raipur News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा: बाबू खेमानी के घर रेड, 5 लग्जरी कारें जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले आरोपी बाबू खेमानी की ब्लैक मनी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 24 अप्रैल को गंज थाना क्षेत्र में उसके घर पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस रेड के दौरान बाबू खेमानी के आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव के घर से 5 लग्जरी कारें बरामद की गईं। छापेमारी के समय घर पर उसकी पत्नी, भाई करण की पत्नी और मां मौजूद थीं।

महंगे इलाकों में निवेश का खुलासा

जांच में सामने आया है कि बाबू खेमानी ने शहर के कई पॉश इलाकों में निवेश किया है। इनमें आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव, रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम, वीआईपी रोड और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब 1 एकड़ जमीन शामिल है। पुलिस अब इन सभी संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पिता और भाई फरार

मामले में बाबू खेमानी के साथ उसके पिता ब्रह्मानंद खेमानी और भाई करण खेमानी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पिता और भाई फरार बताए जा रहे हैं।

50 से ज्यादा आईडी से चल रहा था सट्टा

पुलिस के मुताबिक, बाबू उर्फ गुलशन खेमानी और उसका भाई करण ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने के लिए 50 से अधिक आईडी का इस्तेमाल करते थे। साथ ही पुलिस ने परिवार के बैंक खातों की लेन-देन की भी जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव

बाबू खेमानी खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताता था और इंस्टाग्राम पर रील व वीडियो बनाता था। इनमें कई आपत्तिजनक कंटेंट भी सामने आए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts