ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Raipur News: रतिलाल पटेल और हिमांशु पटेल के अवैध व्यावसायिक निर्माण पर चला बुलडोजर

Raipur News:  रायपुर। रायपुर नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक-1 की नगर निवेश विभाग की टीम ने यतियतनलाल वार्ड क्रमांक-4 अंतर्गत गंगानगर में पानी टंकी के समीप बिना अनुमति किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह निर्माण रतिलाल पटेल एवं हिमांशु पटेल द्वारा लगभग 4023 वर्गफुट भूमि पर कराया जा रहा था।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित निर्माणकर्ताओं को नियमानुसार पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।

जोन-1 के जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, उपअभियंता (नगर निवेश) अंकिता सोनवर्षा, कार्य सहायक सुनील नायक सहित निगम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध व्यावसायिक निर्माण को तोड़ा गया।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किए जाने वाले निर्माण कार्यों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों से भवन निर्माण अथवा व्यावसायिक निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की अपील की है, ताकि नियमानुसार विकास कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

What's your reaction?

Related Posts