ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Sarkari Naukari: परिवहन विभाग में उप निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक करें अप्‍लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से परिवहन विभाग में तकनीकी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

करोड़ राशि करेंगे वितरित

परिवहन विभाग में तकनीकी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 12 सितंबर तक पीएससी की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर में जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परिवहन विभाग की तरफ से 15 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए जा रहे है। इनमें दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की हुई गलती को 13 सितंबर की दोपहर 12 बजे से लेकर 14 सितंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक निश्शुल्क सुधार सकते हैं।

पांच सौ रुपये शुल्क के साथ 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे से लेकर 16 सितंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक सुधार कर सकते हैं। त्रुटि सुधार सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं।

इन पदों के लिए क्‍या है योग्‍यता

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्‍यर्थी के पास किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त विश्वविद्यालय से स्‍नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आटोमोबाइल में इंजीनियरिंग या केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts