ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भूपेश, सैलजा, सिंहदेव में जंग… हार के बाद कांग्रेस में तनातनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही अब कांग्रेस में आपसी तनातनी जैसी स्थिति बनने लगी है. दिल्ली में बैठकर जहां एक तरफ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदेश में हार पर मंथन और चिंतन किया तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी आपस में एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल और बृहस्पति सिंह ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है. वहीं से पहले पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान कांग्रेस की आपसी गुटबाजी की तरफ इशारा कर रहे थे. तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर हार का ठीकरा फोड़ा है, तो वहीं टिकट न मिलने से नाराज रहे बृहस्पति सिंह ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का जिम्मा लेने की बात कह दी है.

What's your reaction?

Related Posts