ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराध

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से हुई थी पहचान

रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत धारा 69, 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की आरोपी से वर्ष 2023 में सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी यशवंत लदेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम झाडूंटीला, थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, ने युवती को शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया।

आरोप है कि 24 मई 2024 को आरोपी ने पीड़िता को रावांभाठा क्षेत्र में बुलाकर अपने परिचित के घर ले जाने के बहाने उससे जबरन संबंध बनाए। इसके बाद अगस्त 2024 में रायपुर के एक होटल में भी शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने बेमेतरा और पंडरी स्थित होटलों में भी इसी तरह कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, 16 मार्च 2026 को अंतिम बार संबंध बनाने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने थाना खमतराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 22 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

What's your reaction?

Related Posts