छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल महतारी वंदन योजना की 32वीं यानी अक्टूबर महीने की किस्त का राज्य की लाखों महिलाएं इंतजार कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के अवसर पर 25 अगस्त को अगस्त और सितंबर की किस्त की राशि एक साथ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की थी।
अब लाभार्थी महिलाओं को अक्टूबर की किस्त का इंतजार है। महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, राशि जारी होने की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही इसकी अंतिम तारीख स्पष्ट होगी।
8 अक्टूबर को जारी हो सकती है किस्त
मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर महीने की किस्त नवरात्रि से पहले 8 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास विभाग जारी कर सकती है. सीएम साय मुख्य अतिथि के रूप में किसी खास कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. जैसा कि, नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है. त्योहारों को देखते हुए 8 अक्टूबर को सरकार 32वीं किस्त जारी कर सकती है.
पैसे आए या नहीं कैसे चेक करें पैसे?
जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए आप कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं.
- इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.
- इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं.


















