राष्ट्रीय

भाजयुमो की तिरंगा यात्रा पर फेंका गया पेट्रोल बम, बोली भाजपा- भारत से प्यार नहीं करने वालों का हमला

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम पर पथराव होने का मामला सामने आया है। तिंरगा यात्रा जब छत्रीपूरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौराहा पर पहुंची तब पथराव हुआ। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तिरंगा यात्रा पर पत्थराव व पेट्रोल बम से हमला हुआ है। यात्रा में पथराव से युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया है। भाजपा नेताओं ने छत्रीपूरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

मयंक यादव विधानसभा प्रभारी युवा मोर्चा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर विधानसभा बार भाजयुमो बाइक रैली निकाल रहा था। यह बाइक रैली लाल बाग से होते मुंगेरी पुरा और नसीम बजार होते हुए राज मुहल्ला जाने थी। मुंगेरी परा पर पथराव हुआ। हमें पता नहीं चला कि पथराव हुआ है।

हम कैला माता मंदिर के सामने बाल निकेतन स्कूल पहुंचे, तब तीन बाइक सवार लोगों ने पैट्रोल बम फेंका दिया। हमें पता नहीं, तभी एक व्यक्ति ने बताया कि किसी ने डीजे की गाड़ी की तरफ पेट्रोल बम फेंका है। हमने उतर कर देखा तो डीजे की गाड़ी में आग लग चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम में हमारा एक साथ भी घायल हुआ है। हमने छत्रीपुरा थाने में इसकी शिकायत की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button