ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Hasdeo River: छत्तीसगढ़ में सेल्फी बनी मौत, हसदेव में बहे फॉर्मेसी के 3 छात्र बहे

बलौदा. देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे हसदेव नदी में नहाते समय चौकसे कॉलेज बिलासपुर में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे 3 छात्र बह गए. देर रात तक इनका कुछ पता नहीं चल पाया था. अंधेरा अधिक होने के बाद रेस्क्यू भी रोक दिया गया. (3 pharmacy students drowned in Hasdeo river)

आज शनिवार सुबह फिर रेस्क्यू शुरू हो गया है. बताया जाता है कि एक छात्र नदी में सेल्फी लेते समय जब बह गया तो उसे बचाते हुए अन्य दोनों छात्र भी बह गए. मूलतः चिरमिरी निवासी पवन पाल 23 वर्ष, मुंगेली के लोरमी निवासी मुरारी साहू पिता उत्तम साहू (22) तथा अंबिकापुर निवासी सचिन सिंह पिता यशवंत सिंह (23) चार युवतियों निकिता देवांगन, दीप्ति, भूमिका और श्रुति तिवारी के साथ पिकनिक मनाने के लिए कार से देवरी-चिचोली में हसदेव नदी घाट में पहुंचे थे. (Chokse College Bilaspur students missing)

चिचोली घाट के समीप सभी ने चाऊमीन खाया. उसके बाद नदी में नहाते हुए सेल्फी लेने के लिए पवन पाल पानी में उतरा और देखते ही देखते गहराई में पहुंचकर डूबने लगा. उसे बचाने के लिए मुरारी नदी में उतरा लेकिन वह भी डूबने लगा. ऐसे में सचिन उन दोनों को बचाने की कोशिश करते समय असंतुलित होकर नदी में गिर गया और वह भी डूबने लगा. नदी में बहाव अधिक होने के कारण तीनों बहने लगे. उन्हें बचाने के लिए कार चालक नीरज साहू ने भी नदी में उतरकर कोशिश की लेकिन इस दौरान वह स्वयं भी बहते-बहते बचा और किसी तरह निकलकर बाहर आ गया.

चीख-पुकार सुनकर कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और छात्रों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. इस पर एसडीएम, एसडीओपी, बलौदा थाना प्रभारी, पंतोरा थाना प्रभारी सहित नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन छात्रों का पता नहीं चल पाया. छात्रों के साथ गई एक युवती का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह इस हादसे के बारे में बता रही है. हादसे के बाद युवतियां इतनी डरी-सहमी हैं कि कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं.

What's your reaction?

Related Posts