छत्तीसगढ़

अदालत में पेश हुईं पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल, ट्रंप के खिलाफ दी गवाही; रेशमी पजामे में थे, कंडोम का नहीं किया यूज…

वॉशिंगटन: एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गुप्त रूप से पैसे देने के मामले (हुश मनी केस) में गवाही दी है। डेनियल्स ने मंगलवार को कोर्ट में पेश होकर 2006 में अमेरिका के लेक ताहो के होटल में ट्रंप के साथ यौन संबंध बनाने और उन्हें मिले भुगतान के बारे में बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने डेनियल के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार किया है। इस बीच अभियोजकों ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने डेनियल्स को चुप रहने के लिए भुगतान किया था क्योंकि वह 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ में थे। ट्रंप पर इस केस में आदेशों का उल्लंघन करने के लिए 10 हजार डॉलर का जुर्माना भी लग चुका है।

ट्रंप ने खुद को बताया निर्दोष

ट्रंप पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान यौन संबंधों को लेकर चुप रहने के लिए डेनियल को 1.30 लाख डॉलर देने का आरोप है। हालांकि, ट्रंप ने डेनियल के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार किया है और खुद को निर्दोष बताया। बता दें कि इस मामले में आदेशों का उल्लंघन करने पर अदालत अब तक पूर्व राष्ट्रपति पर 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगा चुकी है। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेशों के दोबारा उल्लंघन पर जेल भेजने की भी चेतावनी दी है।

स्टार्मी डेनियल ने बताया कब हुई थी ट्रंप से पहली मुलाकात

45 वर्षीय पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल का वास्तविक नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। उन्होंने गवाही के दौरान अभियोजकों के सवाल पर जूरी को बताया कि ट्रंप से उनकी पहली मुलाकात 2006 में लेक ताहो गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। वहां ट्रंप प्रतिस्पर्धी थे। डेनियल ने बताया कि फिल्म निर्देशित किए जाने की जानकारी ट्रंप ने उन्हें काफी स्मार्ट बताया।

गवाही के दौरान परेशान नजर आए ट्रंप

पोर्न स्टार ने बताया कि कुछ देर बाद ट्रंप के बॉडीगार्ड उनके पास आए और ट्रंप के साथ रात्रि भोज करने का निमंत्रण दिया। हालांकि, उन्होंने शुरुआत में मना कर दिया लेकिन एक प्रचारक द्वारा इससे फायदा होने की बात समझाने पर वह राजी हो गईं। उन्होंने बताया कि होटल पहुंचने पर ट्रंप ने केवल पजामे में उनका स्वागत किया था।

Show More

Aaj Tak CG

यह एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button