ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

पुरानी बस्ती में जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार

रायपुर. थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अश्विनी नगर सामुदायिक भवन के पास छापेमारी कर इन आरोपियों को ताश के पत्तों के साथ 5500 रुपये की नकदी और अन्य सामग्री के साथ पकड़ा.

26 अप्रैल 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अश्विनी नगर सामुदायिक भवन के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना पुरानी बस्ती की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापा मारा. घेराबंदी के दौरान पुलिस ने चार जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, जो रुपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगा रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5500 रुपये की नकदी, 52 ताश के पत्ते और एक पुराना अखबार जब्त किया, जिसका उपयोग जुआ खेलने के लिए किया जा रहा था.

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है. थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 162/2025 के तहत धारा 3 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को 26 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर लिया.

जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्ती

रायपुर पुलिस जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है. इस कार्रवाई को शहर में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • बसंत सोना (46 वर्ष), निवासी कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर. 
  • सुशील वर्मा (43 वर्ष), निवासी कैलाशपुरी, थाना कोतवाली, रायपुर. 
  • राकेश शाहा (43 वर्ष), निवासी संजय नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर. 
  • ओमप्रकाश देवांगन (38 वर्ष), निवासी कुकरी पर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर.

What's your reaction?

Related Posts