सूर्य-गुरु की युति से 15 जुलाई तक इन राशियों को मिलेगा व्यवसाय अपार में लाभ

सूर्य ग्रहों के राजा माने जाते हैं। सूर्य लगभग एक महीने तक एक ही राशि में विराजमान रहते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव ने 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश किया था। मिथुन राशि में गुरु ग्रह पहले से ही विराजमान थे। सूर्य के गोचर करते ही गुरु के साथ मिथुन राशि में युति बन चुकी है। सूर्य-गुरु की युति शुभ मानी जाती है, जिसे गुरु आदित्य योग के नाम से भी जाना जाता है। 15 जुलाई तक बुध की राशि में गुरु व सूर्य की युति रहेगी। ऐसे में कुछ राशियों को प्रॉफिट मिल सकता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति किन राशियों के लिए लकी मानी जा रही है-
15 जुलाई तक इन राशियों का भाग्य तेज
सिंह राशि: मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति से सिंह राशि वालों को बंपर फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
कन्या राशि: मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ मानी जा रही है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।