रायपुर। देवेन्द्रनगर पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसढ़िया क्रांति सेना चीफ अमित बघेल के खिलाफ हेट स्पीच केस में दो और एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले भी देवेन्द्रनगर थाने के अलावा कोतवाली एवं तेलीबांधा में एफआईआर की गई थी। इसी तरह तेलीबांधा थाने में भी 3 नए केस दर्ज किए गए है। छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश एवं भिलाई से मिली केस डायरी के आधार पर यहां धारा 299 बीएनएस के दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पहली एफआईआर मुकेश उर्फ लालवानी की ओर से दर्ज की गई है। प्रार्थी सिंधी युवा संगठन के अध्यक्ष की ओर से मुकेश उर्फ मक्कु लालवानी 38 वर्ष निवासी मोहन नगर छिंदवाडा ने रिपोर्ट लिखाई है कि आरोपी द्वारा सिंधी समाज, अग्रवाल समाज व इन समाजों के संतों महापुरूषों एवं झूलेलाल भगवान व सिंधी समाज को पाकिस्तानी कहने हुए उनके प्रति अभद्र व अशोभनीय शब्दों का उच्चारण कर अपमान किया गया। जिसे सुनकर सिंधी समाज के लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची।
इसी तरह की रिपोर्ट भिलाई थाने में श्रीराम सिंधी सामाज भिलाई -दुर्ग के अध्यक्ष दिलीप पवानी ने रिपोर्ट लिखाई है। भिलाई और छिंदवाड़ा थानों से केस डायरी रायपुर भेजे जाने पर पुलिस ने यहां एफआईआर दर्ज की है। यहां उल्लेखनीय है कि अमित बघेल इन दिनों पुलिस रिमांड पर हैं। रविवार अवकाश के कारण पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश नहीं किया। सोमवार को पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। तेलीबांधा थाने में दर्ज तीनों नए मामलों को पुलिस ने सेंसर कर दिया है और अधिकृत रूप से जानकारी भी नहीं दी गई है।


















