ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

कब्र से खोद लाया मां की लाश, 13 साल तक सोफे पर बैठा करता रहा ये काम

किसी की मौत के बाद यह माना जाता है कि उसकी लाख को ज्यादा देर तक खुले में नहीं रख सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा एक दिन या फिर दो दिन, इसके बाद लाश को रखने के लिए तमाम तरह के उपाय करने पड़ते हैं. लेकिन एक शख्स ने तो एक बहुत ही चौंकाने वाला काम कर डाला. इस शख्स ने ना सिर्फ अपनी मां की कब्र खोद डाली बल्कि लाश को निकालकर 13 सालों तक अपने घर के सोफे पर रखे रखा.

मां का निधन 95 साल की आयु में

दरअसल, यह घटना पोलैंड की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम पोलैंड के रेडलिन में रहने वाले इस शख्स का नाम एल मैरियन है. यह शख्स 76 साल का है. इस घटना का पूरा खुलासा हाल ही में तब हुआ है जब एक रिश्तेदार उस शख्स के यहां हाल ही में पहुंचा था. बताया गया कि करीब 13 साल पहले 2010 में इस शख्स की मां का निधन 95 साल की आयु में हो गया था. 

लाश को ही कब्र से खोद लाया था

इसके बाद शख्‍स इतना दुखी हो गया कि मां की लाश को ही कब्र से खोद लाया था. यह उसने मां की मौत के कुछ ही घंटों के भीतर किया था. रिपोर्ट में तो साफ लिखा गया है कि शव दफनाने के तुरंत बाद इसने खुदाई की और उसे लेकर घर आ गया, जहां रसायनों का इस्तेमाल किया और कुछ केमिकल लगाकर घर के सोफे पर ममी बनाकर रखा.  

उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वह उससे बात करता रहे. इसके बाद यह शख्स रोज अपनी मां के साथ टीवी देखता था और बातें करते हुए अपना दिन बिताता था. अभी कुछ दिन पहले उस शख्स के एक रिश्तेदार अचानक उसके घर पहुंच गए तो सामने सोफे पर मां की लाश बैठी हुई मुद्रा में थी. वह पहले तो चौंक गए और जब पूछताछ की तो सब मामला सामने आया. फिर घटना के बाद शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है.

What's your reaction?

Related Posts