ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

किसान के बेटे से शादी करने वाली दुल्हन को मिलेंगे 2 लाख रुपये, इस राज्य के दिग्गज नेता ने किया वादा

कर्नाटक विधान चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सियासी दाव-पेच जारी है. चुनावी सभाओं में मतदाताओं को लुभाने के लिए नेता वादे भी कर रहे हैं. इस क्रम में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारास्वामी ने वादा किया है कि किसानों के बेटों से शादी करने वाली महिलाओं को दो लाख रुपये दिए जाएंगे.

कर्नाटक चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी किसानों के बेटों से शादी करने वाली महिलाओं को दो लाख देगी. कुमारस्वामी का यह बयान कोलार में ‘पंचरत्न’ रैली को संबोधित करते हुए आया है.

कार्यक्रम में बोलते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि किसानों के बच्चों की शादी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को लड़कियों को दो लाख रुपये देने चाहिए. उन्होंने कहा, “मुझे एक याचिका मिली है कि लड़कियां किसानों के बेटों से शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं. किसानों के बच्चों की शादी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को लड़कियों को दो लाख रुपये देने चाहिए. यह उन कार्यक्रमों में से एक है, जो सुरक्षा के लिए शुरू किया जाएगा.”

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा. नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे. जद (एस) ने 224 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 123 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, पार्टी ने अब तक 93 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है.

What's your reaction?

Related Posts