रायपुर. रायपुर में एक मीडिया स्टूडेंट की मौत हो गई. दरअसल युवती ने खुदकुशी का प्रयास किया था. इलाज के दौरान लड़की की जान चली गई. इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है, फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक युवती राजनांदगांव की रहने वाली थी. घर पर इसने खुदकुशी करने का प्रयास करते हुए दुपट्टे से फांसी लगा ली थी. तुरंत परिजनों ने इसे बचाया और अस्पताल लेकर गए थे.
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव के महेंद्र नगर इलाके में 25 साल की स्मृति ठाकुर अपने परिवार के साथ रह रही थी. इसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया फौरन मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसकी जान बचाई और अस्पताल लेकर गए. राजनांदगांव में ही प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिगड़ती देख उसे रायपुर रेफर किया गया. राजधानी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को स्टूडेंट की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि स्टूडेंट ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाई थी. घर में अपने परिजनों के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर स्टूडेंट ने कदम उठाया. हालांकि किस बात पर बहस हुई, खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है . राजनांदगांव पुलिस इस मामले को देख रही है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक स्मृति ठाकुर MSC इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय से कर रही थी. वो चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी.
- Gold Price: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में गिरावट; अब खरीदें या बेचें? जानें एक्सपर्ट की राय
- छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को हाईकोर्ट में चुनौती, साय सरकार को 3 हफ्ते में देना होगा जवाब
- साय सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा गन्ना
- रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस समारोह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे मुख्य अतिथि
- Chhattisgarh Police Transfer: 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला, नई पदस्थापना के आदेश जारी


















